Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी काबू

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी काबू
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर थापर कॉलोनी निवासी युवक से साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-9 निवासी गौरव कटारिया के रूप में हुई है। आरोपी पंजाब के एसएएस नगर मोहाली स्थित एससीओ-16 में नव इमिग्रेशन के नाम से सेंटर चलाता था। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने 20 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि थापर कॉलोनी निवासी मोहनलाल ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा अंशुल पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। जानकारी मिली थी कि गौरव कटारिया और गौरव शर्मा लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। इसके बाद वह अपने बेटे अंशुल के साथ दोनों आरोपियों से मिला। आरोपियों ने बताया कि वे कई लोगों को विदेश भेज चुके हैं। आरोपियों की बातों पर विश्वास कर अंशुल के परिवार ने उन्हें अलग-अलग किस्तों में साढ़े 11 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी अंशुल का वीजा नहीं लग सका। परिवार ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने पैसे लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव कटारिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों और ठगी की रकम से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.