बदायूं में सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

बदायूं में सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
जागरण संवाददाता, बदायूं। यातायात नियमों की अनदेखी कर बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्त ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रोडवेज बस से जा टकराए। रोडवेज बस और बाइक दोनों की गति तेज होने के चलते तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संभल निवासी अचिन, नितिन और विशाल तीनों दोस्त थे। अचिन 11वीं, नितिन बीए का छात्र है। विशाल मजदूरी करते थे। सोमवार को विशाल अपनी बाइक से अचिन और नितिन को साथ लेकर बुआ के घर मोबाइल लेने गए थे। रात को वहां से लौटते समय सैंडोला गांव के पास वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। फैजगंज बेहटा थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। युवकों के स्वजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीनों लड़के हेलमेट नहीं लगाए थे। वे नाबालिग होने के बाद भी बाइक दौड़ा रहे थे।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.