आशा भोसले का आखिरी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी' हुआ रिलीज, वीडियो में 'ताई' की झलक देख इमोशनल हुए फैंस

आशा भोसले का आखिरी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी' हुआ रिलीज, वीडियो में 'ताई' की झलक देख इमोशनल हुए फैंस
View on original source
Category: Entertainment
Share
Archive
Like
नई दिल्ली। 8 सितंबर को आशा भोसले की 93वीं जयंती है। इस साल अप्रैल में उनका निधन हो गया, लेकिन वे अपने पीछे संगीत की एक ऐसी विरासत छोड़ गईं जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। अब उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर रघुबीर यादव, अंशुमान झा और सोनी राजदान की आने वाली फिल्म 'ओम का हरि' (Om Ka Hari) के मेकर्स ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए आशा भोसले (Aha Bhosle) का आखिरी फीचर-फिल्म गाना 'ऐ मेरी जिंदगी' (Ae Meri Zindagi) रिलीज किया है। आशा भोसले की जयंती पर उनकी आखिरी फीचर फिल्म का गीत 'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां' रिलीज हुआ। साथ ही 'ओम का हरि' का म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुआ, फिल्म 18 सितंबर को आएगी। भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की जयंती का दिन उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास बन गया। इसी अवसर पर उनकी आखिरी फीचर फिल्म के लिए रिकॉर्ड किए गए गीत 'ऐ मेरी ज़िंदगी, तू छुपी है कहाँ' को रिलीज किया गया। यह गीत निर्देशक हरीश व्यास की फिल्म 'ओम का हरि' का हिस्सा है। फिल्म में रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमन झा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। गीत के साथ फिल्म का म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च किया गया, जिसने इस आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया। आशा भोसले के आखिरी फीचर फिल्म गीत की खास झलक : 'ओम का हरि' के म्यूजिक एल्बम की सबसे बड़ी खासियत आशा भोसले की आवाज में रिकॉर्ड किया गया यह गीत है। इसे उनकी फीचर फिल्मों के लिए रिकॉर्ड किए गए आखिरी गानों में शामिल किया जा रहा है। गाने का म्यूजिक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में बिताए गए आशा भोसले के कुछ अनमोल पलों को दिखाया गया है। वीडियो के जरिए दर्शकों को यह देखने का मौका मिलेगा कि आशा भोसले ने फिल्म के इस गीत को किस तरह अपनी आवाज दी थी। उनकी आवाज और रिकॉर्डिंग स्टूडियो के इन पलों ने गाने को सिर्फ एक म्यूजिकल रिलीज न रहकर एक यादगार दस्तावेज जैसा बना दिया है। कई पीढ़ियों के संगीत को एक साथ जोड़ता है एल्बम : 'ओम का हरि' का म्यूजिक एल्बम फिल्म की कहानी के साथ-साथ भारतीय संगीत की अलग-अलग पीढ़ियों की विरासत को भी जोड़ता है। एल्बम में दिवंगत महान गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार की आवाज में भी गीत शामिल हैं। इसके अलावा परेश पाहुजा ने भी इस फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है। फिल्म के मुख्य कलाकार रघुबीर यादव ने भी एल्बम के लिए दो गाने गाए हैं। म्यूजिक लॉन्च के दौरान उन्होंने इन दोनों गीतों की लाइव प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और खास बना दिया। उनकी परफॉर्मेंस को वहां मौजूद दर्शकों ने खूब सराहा। अंशुमन झा ने बताया इसे खास संयोग : म्यूजिक लॉन्च के मौके पर अंशुमन झा ने आशा भोसले की संगीत यात्रा और फिल्म से उनके जुड़ाव को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्लेलिस्ट का चलन आम होने से बहुत पहले ही आशा भोसले अपने आप में एक पूरी प्लेलिस्ट जैसी थीं। उनके मुताबिक 'ओम का हरि' के लिए आशा जी का गाना रिकॉर्ड करना फिल्म से जुड़े लोगों के लिए बेहद सम्मान की बात है। अंशुमन ने यह भी कहा कि आशा भोसले की जयंती पर उनके आखिरी फीचर फिल्म गीत का रिलीज होना अपने आप में बेहद खूबसूरत संयोग है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि फिल्म को उनकी शानदार संगीत यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिला। निर्देशक हरीश व्यास के लिए भावुक पल : फिल्म के निर्देशक हरीश व्यास ने भी म्यूजिक एल्बम और आशा भोसले के गीत को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आशा जी के जन्मदिन पर इस गाने को रिलीज करना उनके लिए बेहद विशेष अवसर है। उनके मुताबिक, 'ओम का हरि' के माध्यम से आशा भोसले की विशाल संगीत विरासत का एक छोटा सा हिस्सा आगे बढ़ाने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। निर्देशक ने इस रिलीज को सिर्फ एक नए गाने की लॉन्चिंग नहीं बल्कि आशा भोसले के असाधारण योगदान को याद करने और उनके संगीत का जश्न मनाने का मौका बताया। 18 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी 'ओम का हरि' : रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमन झा जैसे कलाकारों से सजी 'ओम का हरि' अपनी कहानी और संगीत के जरिए दर्शकों तक एक अलग अनुभव पहुंचाने की तैयारी में है। फिल्म के म्यूजिक एल्बम में कई पीढ़ियों के कलाकारों की आवाजें शामिल होने से इसकी खासियत और बढ़ गई है। आशा भोसले के आखिरी फीचर फिल्म गीत का हिस्सा होना फिल्म के लिए भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है। अब दर्शकों को इस कहानी और संगीत से सिनेमाघरों में जुड़ने का मौका मिलेगा। 'ओम का हरि' 18 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.