Dumka News: राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में दुमका नगर परिषद व बासुकीनाथ नप का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

Dumka News: राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में दुमका नगर परिषद व बासुकीनाथ नप का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
Dumka News: -48 हजार की जनसंख्या वाले दुमका शहर का स्वच्छता का प्रदर्शन निराशाजनक रहना बहुत ही दुखद राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में दुमका नगर परिषद व बासुकीनाथ न Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।स्वच्छता के मोर्चे पर दुमका नगर परिषद व बासुकीनाथ नगर पंचायत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में न ही दुमका नगर परिषद और न ही बासुकीनाथ नगर पंचायत को कोई रैंक प्राप्त हुआ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026-26 के ताजा आंकड़ों ने दुमका नगर परिषद एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत की पोल खोल दी है। 48 हजार की जनसंख्या वाले दुमका शहर का स्वच्छता का प्रदर्शन निराशाजनक रहना बहुत ही दुखद है। 2024-25 के स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य स्तर पर दुमका जिला को 13वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस बार दुमका शहर को कोई स्थान प्राप्त नहीं हुआ है। दुमका नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वच्छता की समस्याएं दुमका के नगर परिषद क्षेत्र में अब तक सूखा और गीला कचरे का उठाव घर-घर जाकर नहीं किया जा रहा है। यह पहल अभी तक शुरू नहीं की गई है। वहीं कचरे के निष्पादन के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नित्य दिन कचरे का उठाव नहीं होता है। शहर के बीचो-बीच कचरे को डम्प किया जाता है। कचरे के डम्प से आन-जाने वालों को परेशानी होती है। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छता मानकों में दुमका नगर परिषद एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत खरा उतर नहीं पाई। दुमका के नगर परिषद क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश के दिनों में नालों का पानी शहर के कई घरों में घुस जाया करता है,जो चिंता का विषय है। इस लचर प्रदर्शन के चलते दुमका को कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में नो स्टार रेटिंग दी गयी है। जिला मुख्यालय में स्थानीय प्रशासन व नगर परिषद की लापरवाही और व्यवस्था की खामियों के कारण शहर स्वच्छता के मानकों पर पिछड़ता जा रहा है। नगर परिषद लगातार टैक्स बढ़ा रहा है, लेकिन स्वच्छता के मामले में फिसड्डी है। विकास कार्यों में गुटबाजी का प्रभाव नगर परिषद में गुटबाजी के कारण विकास कार्य हो रहा है प्रभावित। दुमका नगर परिषद में गुटबाजी के कारण विकास का काम प्रभावित होने लगा है। नगर परिषद तीन गुटों में बंट गया है। इनमें से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने तीनों अगल-अलग गुट बना लिए है। वार्ड पार्षदों का अलग गुट है। इस वजह से स्वच्छता का काम भी प्रभावित होने लगे है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। यहां तक कि रोड व नालों की मरम्मति का काम भी बंद हो गया है। फोटो संख्या-18-दुमका नगर परिषद कार्यालय

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.