नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र,मानदेय बढ़ा

नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र,मानदेय बढ़ा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़ी उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं का सम्मान एवं नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अयोध्या से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ लोहिया कला भवन में देखा गया। इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का काम किया है इसके लिए सभी की तरफ से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि पूर्वांचल इंसेफलाइटिस से प्रभावित था मुख्यमंत्री ने इसके लिए गोरखपुर में एम्स का निर्माण कराकर लोगों को चिकित्सा की सुविधा दी। आज सभी का इलाज हो रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मानदेय बढ़ाने पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 4 हजार बढ़ाकर 12 हजार तथा सहायिक का 2 हजार बढ़ाकर 6 हजार किया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया गया है। आप लोग अच्छे से कार्य करें। अच्छा कार्य करने वालो को सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा नवनियुक्त आंगनबाड़ी,सहायिकाओ को नियुक्ति पत्र, सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, पीडी अनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव एवं अन्य संबधित अधिकारी एवं कर्मचारी व अन्य संबधित उपस्थित रहें।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.