BCCI को घरेलू सीरीज के लिए मिले 3 प्रायोजक, 2 साल के लिए 130 करोड़ की डील, 44 प्रतिशत का मुनाफा

BCCI को घरेलू सीरीज के लिए मिले 3 प्रायोजक, 2 साल के लिए 130 करोड़ की डील, 44 प्रतिशत का मुनाफा
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) को अगले दो साल के लिए घरेलू क्रिकेट के लिए तीन प्रायोजक मिले हैं। कैम्पा, एसबीआई लाइफ और चैटजीपीटी को एसोसिएट पार्टनर के तौर जुड़े हैं। इन तीनों पार्टनरशिप की वैल्यू दो सीजन के लिए 130 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो पिछले चक्र से 44 प्रतिशत ज्यादा है। यह साझेदारी भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से शुरू होगी और मार्च 2028 तक चलेगी। इससे पहले आईडीएफसी बैंक प्रायोजक था। बीसीसीआई ने कहा कि ये साझेदारियां इस बात को दर्शाती हैं कि भारतीय क्रिकेट कारोबार के लिए एक प्रभावी मंच है, जहां कंपनियां अपनी दृश्यता बढ़ाने के साथ बड़े और जुनूनी प्रशंसक वर्ग तक पहुंच बना सकती हैं। मिथुन मन्हास क्या बोले इस करार पर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, 'कैम्पा, एसबीआई लाइफ और चौटजीपीटी के साथ जुड़ाव भारतीय क्रिकेट तंत्र की ताकत को दिखाता है। साझेदारी की वैल्यू में बड़ी बढ़ोतरी हौसला बढ़ाने वाली है। यह दिखाता है कि बड़े ब्रांड को बीसीसीआई के साथ जुड़ने से मिलने वाली पहुंच, एंगेजमेंट और व्यापारिक क्षमता पर कितना भरोसा है।' देवजीत सैकिया क्या बोले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'हमारे घरेलू सत्र की साझेदारी की वैल्यू बीसीसीआई और भारतीय टीम इंडिया पर ब्रांड्स के भरोसे को दिखाती है। कंबाइंड डील वैल्यू में 44% की बढ़ोतरी। लेटेस्ट पार्टनरशिप की वैल्यू 130 करोड़ रुपये से ज्यादा होना एक बड़ी कामयाबी है। यह भारतीय क्रिकेट के साथ जुड़ने की जबरदस्त डिमांड को दिखाता है। कैम्पा, एसबीआई लाइफ और चैटजीपीटी का साथ हमारे घरेलू सत्र से मिलने वाले मौकों को रेखांकित करता है।' बीसीसीआई के साझेदारों के बारे में जानें कैम्पा रिलायंस का शॉफ्ट ड्रिंक का ब्रांड है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जीवन बीमा कंपनी है। चैट जीपीटी ओपन आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट है, जो इंसानी भाषा में जवाब देता है। यह प्रॉम्प्ट के आधार पर टेक्स्ट, स्पीच और इमेज बना सकता है। BCCI ने चयनकर्ताओं की भर्ती के लिए निकाला विज्ञापन जूनियर क्रिकेट कमेटी के सदस्य कोचिंग कैंप और भारत की जूनियर टीमों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ मैच खेलने के लिए अंडर-22 तक की आयु-वर्ग की टीमों को चुनेंगे। पूरी खबर पढ़ें।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.