कटिहार में बाढ़ के बीच नाव पर निकली बारात, दुल्हनिया को लेने पहुंचे दूल्हे राजा; निकाह के बाद नाव से हुई घर वापसी

कटिहार में बाढ़ के बीच नाव पर निकली बारात, दुल्हनिया को लेने पहुंचे दूल्हे राजा; निकाह के बाद नाव से हुई घर वापसी
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कटिहार में भी बाढ़ का पानी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जिले के चार प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं। कहीं घरों में पानी घुसा है तो कहीं सड़क और रास्ते पूरी तरह डूब चुके हैं। लेकिन बाढ़ की त्रासदी के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो बताती है कि मुश्किल हालात भी जिंदगी की खुशियों का रास्ता नहीं रोक सकते। बाढ़ के बीच कटिहार में शहनाई गूंजी और दुल्हन को लेने के लिए नाव पर बारात निकल पड़ी। Advertisement रास्ते में बाढ़ का पानी भरने से नाव से निकली बरात कटिहार के मनिहारी प्रखंड के कालीगंज निवासी मोहम्मद शफीक की शादी बरारी प्रखंड की सुखासन पंचायत के ठोठीबाग निवासी फरहद के साथ तय हुई थी। जब, शादी का दिन आया तो रास्ते में बाढ़ का पानी भर चूका था और सड़क से बारात ले जाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में शफीक ने नाव का सहारा लिया और परिवार व बारातियों के साथ दुल्हन के घर पहुंच गए। नाव पर सजे दूल्हे और बारातियों को देखकर हर कोई कुछ पल के लिए ठहर गए। बाढ़ के बीच नाव पर निकली यह बारात इलाके में चर्चा का विषय बन गई। Advertisement दूल्हे शफीक ने कहा कि बाढ़ की वजह से परेशानी जरूर है, लेकिन शादी का दिन तय था, इसलिए नाव से बारात लेकर पहुंचे। दूल्हे के पिता जहांगीर आलम ने कहा कि हालात मुश्किल हैं, लेकिन निकाह अच्छे से संपन्न होने की खुशी है। बाढ़ के बीच यह बारात संदेश दे रही है रास्ते डूब जाएं तो नाव सही, लेकिन जिंदगी रुकनी नहीं चाहिए। नाव पर ही हुई दुल्हन की बिदाई चारों तरफ बाढ़ का पानी और बीच में शादी की खुशियां, यह नजारा अपने आप में खास था। बाढ़ के बीच नाव पर पहुंची बारात के बाद निकाह की रस्म पूरी गई। निकाह के बाद दुल्हन फरहद भी नाव पर सवार हुईं और शफीक के साथ उसी नाव से अपने नए घर के लिए रवाना हो गईं। मुश्किल हालात के बीच हुई यह शादी और नाव से हुई दुल्हन की विदाई हर कोई देखकर आश्चर्यचकित था। कटिहार से करण कुमार की रिपोर्ट ये भी पढ़ें: पटना में बाढ़ से हाहाकार! दीघा की बिंद टोली जलमग्न, 1500 परिवार बेघर होकर सड़क पर रहने को मजबूर

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.