आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा, पुलिसकर्मियों से मारपीट कर छुड़ाया

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा, पुलिसकर्मियों से मारपीट कर छुड़ाया
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
घर से आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के अनुसार, वह सशस्त्र बल की महिला सिपाही नीलम कुमारी और गृह रक्षक संजीव कुमार के साथ सरकारी वाहन से गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान सरदारगंज चौक के पास सूचना मिली कि कांड संख्या 392/2024 के प्राथमिक अभियुक्त अमन कुमार, पिता दिनेश राय, निवासी केवटा टोला पिपरपांती अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम करीब 9.15 बजे अमन कुमार के घर पहुंची और उसे पकड़ लिया. इसी दौरान दिनेश राय, लक्ष्मेश्वर राय, रिकू देवी, लक्ष्मी कुमारी, अमन कुमार के परिजन सुनीता देवी समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गये. पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप पुलिस के अनुसार, सभी ने मिलकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इस दौरान मारपीट में पुलिसकर्मियों को चोट भी आयी. आरोप है कि लोगों ने हिरासत में लिये गये अमन कुमार को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली. पुलिस ने महिला सिपाही के साथ अश्लील हरकत और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है. हिरासत से आरोपी को छुड़ाकर ले गये हंगामे के दौरान आरोपियों ने अमन कुमार को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया और उसे लेकर फरार हो गये. घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के आवेदन पर सुनीता देवी, लक्ष्मेश्वर राय, रिकू देवी, लक्ष्मी कुमारी, अमन कुमार और सुनीता देवी के पति लक्ष्मेश्वर राय सहित एक-दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम के साथ मारपीट, आरोपी को छुड़ाने और महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की है. पुलिस फरार आरोपी अमन कुमार समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह भी पढ़ें वेयर हाउस से किसानों का 42 लाख से अधिक का अनाज बेचने का आरोप, कंपनी समेत कई पर केस

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.