32% GMP वाला IPO 9 सितंबर से खुलेगा, फर्नीचर और अप्लायंसेज किराये पर देने वाली कंपनी इश्यू से जुटाएगी 1255 करोड़ रुपये

32% GMP वाला IPO 9 सितंबर से खुलेगा, फर्नीचर और अप्लायंसेज किराये पर देने वाली कंपनी इश्यू से जुटाएगी 1255 करोड़ रुपये
View on original source
Category: Business
Share
Archive
Like
फर्नीचर और अप्लायंसेज किराये पर देने वाली कंपनी रेन्टोमोजो (Rentomojo) के आईपीओ की सब्सक्रिप्शन विंडो 9 सितंबर से खुल रही है। ग्रे मार्केट (GMP) में इसकी हलचल अभी से निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है। आइए, बिना किसी देरी के इस बहुप्रतीक्षित आईपीओ के हर एक पहलू पर नजर डालते हैं ताकि आप बिल्कुल सटीक निवेश फैसला ले सकें। कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!1. Rentomojo IPO आईपीओ का साइज क्या है?रेन्टोमोजो का यह आईपीओ कुल 1,255.57 करोड़ रुपये का है। कंपनी इसमें 150 करोड़ रुपये के बिल्कुल नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी कर रही है। वहीं, कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स और निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 1,105.57 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे। कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें! 2. Rentomojo IPO की टाइमलाइन क्या है?निवेशक इस शानदार इश्यू में 9 सितंबर 2026 से लेकर 11 सितंबर 2026 तक अपनी बोली लगा सकेंगे। जिन लोगों को शेयर मिलेंगे, उनका अलॉटमेंट 15 सितंबर को होने की उम्मीद है। इसके बाद, 17 सितंबर 2026 को कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर आधिकारिक रूप से लिस्ट हो जाएंगे। 3. Rentomojo IPO का प्राइस बैंड और न्यूनतम निवेश राशि क्या है?कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 384 रुपये से 404 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 37 शेयर रखे गए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप एक रिटेल निवेशक हैं, तो आपको अपर प्राइस बैंड (404 रुपये) के हिसाब से कम से कम 14,948 रुपये का निवेश करना होगा। 4. Rentomojo IPO का शेयर रिजर्वेशन कैसा है?कंपनी ने आम जनता यानी रिटेल निवेशकों के लिए इश्यू का कम से कम 35% हिस्सा रिजर्व रखा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए अधिकतम 50% और हाई नेटवर्थ वाले नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए कम से कम 15% शेयर आरक्षित किए गए हैं। 5. Rentomojo Ltd का बिजनेस ओवर व्यू क्या है?अप्रैल 2012 में शुरू हुई रेन्टोमोजो लिमिटेड (Rentomojo Ltd.) एक टेक्नोलॉजी-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो फर्नीचर और घरेलू उपकरण किराये पर मुहैया कराती है। आज के समय में जहां लोग महंगे फर्नीचर में एकमुश्त पैसा फंसाने से बचते हैं, वहां रेन्टोमोजो बेड, फ्रिज, वाशिंग मशीन से लेकर टीवी तक सब कुछ आसान सब्सक्रिप्शन पर देती है। मार्च 2026 तक पूरे भारत के 29 शहरों में कंपनी के 2.53 लाख से ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं और इसके 82 बेहतरीन एक्सपीरियंस स्टोर भी मौजूद हैं। 6. Rentomojo Ltd का वित्तीय प्रदर्शन कैसा है?कंपनी का बहीखाता बेहद मजबूत और शानदार नजर आ रहा है। मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच कंपनी के रेवेन्यू में 45% की लंबी छलांग देखने को मिली है, जबकि इसका शुद्ध मुनाफा (PAT) 142% के बंपर उछाल के साथ 104.30 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल आय 394.09 करोड़ रुपये रही। 641.12 करोड़ रुपये के एसेट्स और 295.81 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ कंपनी का आधार काफी ठोस है। 7. Rentomojo IPO का उद्देश्य क्या है?नए शेयरों से जुटाई गई 150 करोड़ रुपये की रकम का बड़ा हिस्सा कंपनी अपनी बैलेंस शीट सुधारने में लगाएगी। इसमें से 70 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा। इसके अलावा 42.50 करोड़ रुपये की राशि गोदामों और एक्सपीरियंस स्टोर्स के किराये व लाइसेंस फीस भरने में लगाई जाएगी। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट कामकाज में खर्च होगी। 8.Rentomojo IPO का जीएमपी क्या है?ग्रे मार्केट में रेन्टोमोजो का भौकाल जारी है। 8 सितंबर 2026 को रात 9 बजे इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 130 रुपये पर चल रहा है। 404 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें, तो यह शेयर बाजार में 534 रुपये के करीब लिस्ट हो सकता है। आसान शब्दों में कहें तो निवेशकों को पहले ही दिन 32.18% का तगड़ा लिस्टिंग गेन मिल सकता है। 9. Rentomojo IPO का लीड मैनेजर कौन है?इस बड़े और अहम आईपीओ को शेयर बाजार में सफलतापूर्वक उतारने की जिम्मेदारी वित्तीय बाजार की दिग्गज संस्था 'मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड' को दी गई है। 10. Rentomojo IPO का रजिस्ट्रार कौन है?शेयरों के अलॉटमेंट, रिफंड और बाकी सभी तकनीकी कागजी कामकाज को संभालने की जिम्मेदारी 'केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड' के पास है, जो इस आईपीओ की आधिकारिक रजिस्ट्रार है। (अस्वीकरण: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं। ये इकोनॉमिक टाइम्स हिन्दी के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।) ET हिंदी के साथ शेयर बाजार, मार्केट, बिज़नेस और फाइनेंस की हर बड़ी खबर पाएं। स्टॉक मार्केट, वेल्थ, ऑटो, लोन और क्रिप्टो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और एक्सपर्ट जानकारी के लिए ET हिंदी विजिट करें।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.