दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने क्यों उठाया ऐसा कदम? Ex IAS के खत से खुला राज

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने क्यों उठाया ऐसा कदम? Ex IAS के खत से खुला राज
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
नई दिल्ली/नोएडा: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी राकेश मेहता ने मंगलावर को मौत को गले लगा लिया है. 75 वर्षीय राकेश मेहता का शव नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्र विहार-2 सोसायटी के उनके फ्लैट में मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को फ्लैट से एक नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का उल्लेख होने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस नोट और मौत से जुड़ी परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है. शुरुआती जांच और पूछताछ पर सामने आया कि इस राकेश मेहता काफी समय से बीमार चल रहे थे और मानसिक तनाव में थे. जिसके चलते उन्होंने मौत को गले लगा लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. डीसीपी सेंट्रल शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि PRV 9617 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राकेश मेहता निवासी नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्र विहार-2 सोसायटी, उम्र 75 वर्ष की मौत हो गई है. इस सूचना पर फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया और फील्ड यूनिट की कार्रवाई के बाद पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया. कमरे से एक पेज का नोट बरामद हुआ था. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेक्टर 82 स्थित केंद्रीय विहार 2 सासयटी स्थित एक फ्लैट में पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता रहते थे, जो दिल्ली के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त भी रह चुके थे. राकेश मेहता काफी समय से बीमारी से ग्रसित थे. जिसकी वजह से वह काफी तनाव में रह रहे थे. इसी के चलते उन्होंने मौत को गले लगा लिया. राकेश मेहता दिल्ली सरकार में 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भी प्रशासनिक पदों पर रहे थे. उनकी पत्नी स्मिता सिंह, जो एक पूर्व आईएएस अधिकारी हैं अपने बेटे के साथ उत्तराखंड के देहरादून में रहती हैं. जबकि बेटी विदेश में रहती है. राकेश मेहता का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड में किया गया. डीसीपी सेंट्रेल नोएडा का बयान डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला रविवार दोपहर का है, जब पुलिस को घटना की जानकारी हुई है. उन्होंने बताया कि थाना पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. परिवार के किसी सदस्य के द्वारा अभी तक इस संबंध में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है. ये भी पढ़ें:

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.