जीवन के अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया

जीवन के अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया
View on original source
Category: Entertainment
Share
Archive
Like
गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। एसीपी कविनगर की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस अधिकारी सोमवार को सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सफलता के मंत्र बताए। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, कार्यशैली, चुनौतियों और संघर्षों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने, अनुशासन में रहने, सकारात्मक सोच रखने और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। एसीपी अभय डागा ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उसे प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने और पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के विकास पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, लोक सेवा और भविष्य की योजनाओं से जुड़े कई सवाल सामने आए। छात्रों ने एसीपी से अपने करियर को लेकर जिज्ञासाएं साझा कीं। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के सरल और प्रेरणादायी ढंग से जवाब दिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को निरंतर अध्ययन, बेहतर समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए किसी शॉर्टकट की तलाश करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए। नियमित प्रयास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने वाला व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है。

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.