Duleep Trophy: ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त, यहां देखें सूची

Duleep Trophy: ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त, यहां देखें सूची
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक लगा दिया। उन्होंने 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रन बनाए। यह एतिहासिक पारी खेलकर उन्होंने यशस्वी जायसवाल के सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। बता दें, जायसवाल ने साल 2022 में दलीप ट्रॉफी में 265 रन बनाए थे। ईशान किशन 4 रन और बना लेते तो तोड़ देते इस दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड। दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले की सूची में ईशान किशन ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वह जायसवाल को पछाड़ कर एक पायदान ऊपर आ गए हैं। इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल 8वें स्थान पर हैं। पहले स्थान पर रमन लांबा है 320 रन के साथ। उन्होंने 1987 में यह कमाल किया था। लिस्ट में 300 रन का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज गगन खोडा हैं, जिन्होंने 2001 में नाबाद 300 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अब तक कोई भी बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है। दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी 320 रन - रमन लांबा (1987) 300* रन - गगन खोड़ा (2001) 292 रन - सुरेंद्र भावे (1994) 287 रन - अरुण लाल (1986) 278 रन - संजय मांजरेकर (1987) 275 रन - लालचंद राजपूत (1987) 274 रन - वीरेंद्र सहवाग (1999) 270 रन - ईशान किशन (2026)* 265 रन - यशस्वी जयसवाल (2022) वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रन की पारियां खेलीं। सुदीप कुमार 6 रन, अनुकूल रॉय 45 रन , एमडी कौनैन कुरैशी 40 रन, मोहम्मद शमी 28 रन, अभिजीत सरकार और मुकेश कुमार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। सूर्यवंशी और ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। इसके बाद ईशान और कुमार कुशाग्र की शानदार पारी की बदौलत टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंच पाई।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.