संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:15 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मुजहनाघाट में सीमांकन का पत्थर को उखाड़ कर फेंकने और माना करने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुजहनाघाट निवासी रामदेव ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि उन्होंने ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए उप जिलाधिकारी कोर्ट में वाद दाखिल किया था। 26 जुलाई 2026 को एसडीएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में राजस्व टीम ने जमीन की पक्की पैमाइश कर पत्थर नसब की कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि 19 अगस्त को पटीदार एक राय होकर सरकारी पत्थर को उखाड़ कर साइकिल पर लेकर चले गए।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामनाथ, हरिशंकर, रामशंकर, सुरेन्द्र बहादुर, सम्पाती देवी, संग्राम, शालू, संगीता, उर्मिला, वंशराजी देवी व गुड्डी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
(0)Comments