योगी ने नए CEO संग राम मंदिर की व्यवस्था पर कसा फोकस, चंदा गड़बड़ी पर भी हुई चर्चा

योगी ने नए CEO संग राम मंदिर की व्यवस्था पर कसा फोकस, चंदा गड़बड़ी पर भी हुई चर्चा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जितेंद्र मिश्रा से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में सामने आए चंदा चोरी के मामले समेत ट्रस्ट से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की. मुलाकात में मंदिर के भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन-पूजन किए और फिर ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें मंदिर के संचालन और व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से मंथन हुआ. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश भागचंद्रिका ने जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं. महासचिव से लेकर कोषाध्यक्ष तक के पदों पर नई नियुक्तियां हुई हैं.नए बदलावों के तहत महासचिव की जिम्मेदारी गोविंद देव गिरी को सौंपी गई है, जबकि महेश भागचंद्रिका को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडे को ट्रस्टी नियुक्त किया गया है. साथ ही ट्रस्ट के इतिहास में पहली बार CEO पद का सृजन कर जितेंद्र मिश्रा को इस पर नियुक्त किया गया है. महेश भागचंद्रिका के मुताबिक, जितेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को ही अयोध्या पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है. कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया. उन्होंने बताया कि नए CEO एक सप्ताह के भीतर अयोध्या में स्थायी रूप से शिफ्ट हो जाएंगे और यहीं से मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था का संचालन करेंगे.उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम के आने से मंदिर की व्यवस्था अब और अधिक पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.