MPPSC Mains Exam: पहले दिन 90% रही उपस्थिति, 3700 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; बारिश को लेकर अलर्ट

MPPSC Mains Exam: पहले दिन 90% रही उपस्थिति, 3700 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; बारिश को लेकर अलर्ट
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
MPPSC Mains Exam: पहले दिन 90% रही उपस्थिति, 3700 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; बारिश को लेकर अलर्ट मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के पहले दिन करीब 90 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। बारिश को देखते हुए आयोग ने परीक्षार्थियों से केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की अपील की है। MPPSC mains Exam Started | भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की मुख्य परीक्षा शुरू हो गई। अगले छह दिनों तक लगातार पेपर होंगे। प्रदेश में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर 155 पदों के लिए ये परीक्षा आयोजित हुई। इससे पहले अप्रैल में प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी थी। आयोग के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ रवींद्र पंचभाई ने बताया कि पहले दिन परीक्षा में 90 फीसदी उपस्थिति रही। उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे प्रदेश में हो रही बरिश को देखते हुए परीक्षा केंद्र के लिए घर से कम से कम तीन घंटे पहले निकले, ताकि बिना किसी परेशानी के केंद्र पर पहुंच सकें। वैसे भी केंद्र पर 1.5 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। 7 से 12 सितंबर तक आयोजित होगी परीक्षा परीक्षा 12 सितंबर तक छह दिन लगातार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में ऑफलाइन आयोजित की जा रही है। प्रदेश के 12 संभाग और जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। थ्री लेवल में होगी कैंडिडेट्स की जांच आयोग ने इस बार परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों की पहचान और सुरक्षा जांच के लिए कई तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग की जा रही है। इसके अलावा अभ्यर्थियों की जांच हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से भी की जा रही है। आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। यानी अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से पहुंचने पर सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं में समय लग सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचने को कहा गया है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.