भोपाल, आठ सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को दुबई में 'एआईएम कांग्रेस 2026' को संबोधित करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कारोबारियों को राज्य के ऊर्जा, आपूर्ति शृंखला और शहरी बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
यादव ने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए आदर्श गंतव्य बताते हुए कहा कि देश के मध्य में स्थित होने और सड़क, रेल एवं हवाई संपर्क की बेहतर सुविधा के कारण राज्य में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा, 'राज्य में ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, आपूर्ति शृंखला और शहरी बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।'
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के तीसरे दिन यूएई के प्रमुख निवेशकों और उद्यमियों के साथ आमने-सामने की बैठकें कीं।
यादव ने कहा कि उत्कृष्ट औद्योगिक बुनियादी ढांचे, पर्याप्त ऊर्जा और कुशल मानव संसाधन के कारण मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाओं वाला राज्य है।
उन्होंने उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों को अगले वर्ष होने वाले 'ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2027' में भी शामिल होने का न्योता दिया।
भाषा
दिमो पारुल
पारुल
यह खबर 'भाषा' न्यूज़ एजेंसी से 'ऑटो-फीड' द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
(0)Comments