घर में सो रहा था मासूम, अचानक जहरीले सांप ने दी दस्तक, झाड़फूंक करवाते रहे परिजन हो गई बड़ी घटना

घर में सो रहा था मासूम, अचानक जहरीले सांप ने दी दस्तक, झाड़फूंक करवाते रहे परिजन हो गई बड़ी घटना
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
सतना: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सर्पदंश का मामला सामने आया है। 9 साल के एक मासूम बच्चे को सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिजन पहले बच्चे को लेकर झाड़फूंक कराने पहुंच गए। झाड़फूंक के दौरान जब बच्चे की तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे सिविल अस्पताल मैहर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। नादन देहात का है मामला मामला नादन देहात थाना क्षेत्र के करसरा गांव का है। सोमवार-मंगलवार की रात बच्चा सो रहा था। इस दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस गया। सांप बच्चे के बिस्तर में पहुंच गया। परिजनों को सांप की भनक लगती इससे पहले सर्प ने बच्चे को डस लिया। परिजनों ने जब सर्पदंश का निशान देखा तो वह झाड़फूंक करने के लिए पहुंच गए। पहले झाड़फूंक के लिए गए थे परिजन मृतक की पहचान विशाल कोल के रूप में हुई है। वह विनोद कोल का बेटा था और करसरा गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि विशाल कोल सोमवार रात अपने घर में सो रहा था। इसी बीच रात में किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन परेशान हो गए। वे बच्चे को पहले झाड़फूंक कराने ले गए। परिवार में पसरा मातम झाड़फूंक इसके बाद तुरंत सिविल अस्पताल मैहर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजनों को सौंपा गया शव परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी, जिसके बाद नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करते हुए मामले में मर्ग दर्ज किया। मंगलवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.