हिंदू नाम बताकर जीएनएम छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव; मिलक में हड़कंप

हिंदू नाम बताकर जीएनएम छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव; मिलक में हड़कंप
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
संवाद सहयोगी, मिलक (शाहजहांपुर)। क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की पढ़ाई कर रही छात्रा को मुस्लिम युवक ने हिंदू बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने छात्रा को पेय पदार्थ में नशा मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसके प्रसारित करने की धमकी देकर मतांतरण का दबाव बनाया। अब आरोपित पक्ष कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित के साथ समझौते का प्रयास कर रहा है। पीड़ित युवती शाहजहांपुर जिले की रहने वाली है। वह वर्ष 2022 में बरेली के एक नर्सिंग कालेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मिलक निवासी एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने अपनी मुस्लिम होने की पहचान छिपाकर उसके साथ हिंदू नाम बताकर दोस्ती कर ली। जीएनएम की पढ़ाई पूरी होने पर स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसे अपनी बातों में फंसाकर एक होटल में ले जाकर पेय पदार्थ में नशा मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और मतांतरण का भी दबाव बनाया। पीड़ित मंगलवार को शिकायत लेकर मिलक आ गई। इसकी जानकारी होने पर युवक और उसके स्वजन घबरा गए। युवती को मनाने में लगे हैं।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.