Unnao News: अब 12 सितंबर से शुरू होगी जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत

Unnao News: अब 12 सितंबर से शुरू होगी जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
जाजमऊ पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई ने तीन महीने के लिए बंद करने का फैसला लिया था। हालांकि अब केवल भारी वाहनों को ही रोका जाएगा। कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच 27) पर उन्नाव और कानपुर जिले की सीमा पर स्थित 51 साल पुराने जाजमऊ गंगा पुल की बियरिंग खराब हैं। भारी वाहनों के आवागमन के दौरान पुल में तेज कंपन होता है। वर्ष 1975 में बने 708 मीटर लंबे पुल की स्लैब में दरारें भी हैं। मरम्मत के लिए उन्नाव से कानपुर जाने वाली लेन के पुल को भारी वाहनों के लिए तीन महीने के लिए बंद करना है। त्योहार और कांवड़ यात्रा के समापन के बाद एक सितंबर से पुल को यातायात के लिए बंद करने तैयारी थी लेकिन बक्सर गंगा पुल की मरम्मत पूरी न होने से एक सप्ताह के लिए टाला गया। मंगलवार आठ सितंबर से काम शुरू करने की तैयारी थी। सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने बक्सर पुल से भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए हाईटगेज बैरियर भी हटा दिए। सोमवार रात करीब आठ बजे एसपी जय प्रकाश सिंह और एएसपी अखिलेश सिंह ने बक्सर गंगा पुल का निरीक्षण किया। कुछ छुटपुट काम बाकी होने और 11 सितंबर को भदई अमावस्या पर बक्सर घाट पर गंगा स्नान के कारण एक बार फिर जाजमऊ गंगा पुल से लखनऊ से कानपुर जाने वाले भारी वाहनों पर तीन महीने की रोक को चार दिन के टाल दिया गया है। ज्यादा देर होने पर बढ़ेंगी मुश्किलें काफी खराब हालत में पहुंच चुके जाजमऊ पुल की तत्काल मरम्मत जरूरी है। अगर और देर हुई तो लोगों की परेशानी बढ़ेगी और ठंड में काम समय पर पूरा करने की चुनौती होगी। इस पुल में 39 स्पॉन हैं। इनमें 29 मीटर लंबे 20 बड़े स्पॉन और 19 छोटे स्पॉन की लंबाई सात मीटर है। कोहरा होने की स्थिति में 10 मीटर दूर तक देखना भी मुश्किल होता है। तकनीकी अधिकारी के मुताबिक बियरिंग बदलने के लिए स्पॉन को जैक लगाकर बराबर ऊपर उठाना होता है, अभी काम कराना आसान होगा। वहीं हमीरपुर सहित अन्य स्थानों पर इस समय खनन बंद होने से चार से पांच हजार भारी वाहन भी कम हैं। वर्जन... बक्सर पुल की मरम्मत का कुछ काम अभी भी बाकी है। इसे दो-तीन दिन में पूरा कराने के बाद हाईवे के ट्रैफिक डायवर्जन पर फैसला लिया जाएगा। जाजमऊ पर रोक लगने से इस रूट पर भारी वाहनों का आवागमन अत्यधिक होगा। इसकी वजह से लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर सहित कई अन्य जिलों का यातायात प्रभावित होगा। इसी वजह से सभी बिंदुओं पर गहनता से समीक्षा करने के बाद एनएचएआई को अनुमति दी जाएगी। -घनश्याम मीना, जिलाधिकारी, उन्नाव जाजमऊ गंगा पुल से कानपुर जाने वाली लेन से भारी वाहनों पर रोक लगने पर उन्नाव-लालगंज हाईवे सहित अन्य रूटों पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। बक्सर पुल से हाईटगेज बैरियर हटाए जाने के बाद निरीक्षण किया गया, तो अभी कुछ छुटपुट काम बाकी होने की जानकारी मिली है। वहीं भदई अमावस्या पर इस पौराणिक महत्व वाले चंडिका देवी मंदिर में दर्शन और गंगा स्नान के लिए कई जिलों के लोग आते हैं। अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अभी भारी वाहनों के डायवर्जन की अनुमति नहीं दी गई है।-अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक। जाजमऊ पुल की मरम्मत के दौरान करीब तीन महीने के लिए अब केवल भारी वाहनों को ही रोका जाएगा, क्योंकि स्पॉन को जैक लगाकर उठाने के दौरान भारी वाहनों के निकलने से ज्यादा कंपन होगा और जैक फिसलने का खतरा रहेगा। स्पॉन में अतिरिक्त जैक लगाकर काम के दौरान भी हल्के वाहनों का आवागमन जारी रखा जाएगा। -पंकज यादव, पीडी एनएचएआई कानपुर।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.