आगरा में पति ने चाकू से काटा पत्नी का गला, बच्चों को साथ लेकर फरार, एक माह बाद घर आया था

आगरा में पति ने चाकू से काटा पत्नी का गला, बच्चों को साथ लेकर फरार, एक माह बाद घर आया था
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
आगरा : खंदौली थाना क्षेत्र स्थित गांव पीलीपोखर में मंगलवार को पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी हत्या कर दी. आरोपी ने पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से भी हमला किया. हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि पति एक माह बाद सोमवार शाम घर आया था. मंगलवार को हत्या करके अपने साथ बच्चों को ले गया है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है. पीलीपोखर निवासी विवेक (32) पुत्र राजकुमार सिकरवार कोई काम-धाम नहीं करता है. विवेक की शादी करीब 8 साल पहले किरण (30) से हुई थी. विवेक और किरण के दो बच्चे हैं. बड़ा बेटा लक्ष्य (5) और छोटा बेटा चुन्नू (3) है. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर तक किरण और बच्चे जब घर से बाहर नहीं निकले तो शक हुआ. अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी. मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही विवेक दहेज की मांग कर रहा था. अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर किरण को लागातर परेशान कर रहा था. इस वजह से पति-पत्नी में कई बार झगड़ा हुआ था. मारपीट भी होती है. किरण के मायकेवालों ने पति विवेक और परिजन की शिकायत की थी. कई बार पुलिस भी आई और कई बार पति और पत्नी के विवाद को लेकर पंचायत हुई. मृतका के भाई ललित का आरोप है कि एक माह बाद आरोपी विवेक सोमवार रात को ही घर लौटा था. सोमवार रात उसने हंगामा किया. बहन किरण के मारपीट की थी. विवेक और उसका परिवार लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित कर रहा था. कई पंचायत भी हुई, लेकिन विवेक ने झगड़ा और मारपीट बंद नहीं की. सोमवार रात भी मारपीट की थी. मंगलवार दोपहर में बहन किरण की हत्या करके भाग गया. खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका किरण के मायका पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी अपने साथ बच्चों को लेकर फरार है. उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने जांच पड़ताल की है. यह भी पढ़ें : समाजवादी छात्र सभा का नया ड्रेस कोड, ब्लू टी-शर्ट और जींस के साथ लाल टोपी, अखिलेश बोले- विचारधारा का है रंग

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.