कलेक्टर का कड़ा निर्देश: एसडीएम, आबकारी और खाद्य अधिकारियों को सघन निरीक्षण के निर्देश

कलेक्टर का कड़ा निर्देश: एसडीएम, आबकारी और खाद्य अधिकारियों को सघन निरीक्षण के निर्देश
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
MCB. एमसीबी। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सुशासन तिहार, सीएम हेल्पलाइन 1076, सीएम जनदर्शन, पीएम पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, पारस पोर्टल एवं लोक सेवा केंद्र से संबंधित लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पारस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों एवं विभागीय कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी समय-सीमा में अपडेट करने और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर आवेदक को वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहकर शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से एसडीएम, आबकारी एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण और सघन निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों, राशन व्यवस्था और आबकारी से जुड़े विषयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में शासकीय मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि सीजीएमएससी के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जहां राफ्ट खुदाई का कार्य चल रहा है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भवन के प्रथम तल स्लैब के लिंटल का कार्य भी प्रगति पर है। चिरमिरी, जनकपुर एवं मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नवीन ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। चिरमिरी एवं जनकपुर में फाउंडेशन तथा समतलीकरण और मनेन्द्रगढ़ में ग्राउंड फ्लोर स्लैब लेवल का कार्य प्रगति पर है। वहीं जनकपुर के 50 बिस्तरीय अस्पताल के उन्नयन का कार्य भी प्रगति पर है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में म्यूजियम, फिजियोथेरेपी एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के लेक्चर हॉल का निर्माण फिनिशिंग स्तर पर है। जिला चिकित्सालय चिरमिरी में 36 नग क्वार्टर एवं आवासीय परिसर के निर्माण में एफ टाइप क्वार्टर का स्लैब स्तर तक कार्य पूर्ण है। सामुदायिक भवन का लिंटल स्तर तक कार्य पूर्ण तथा जी टाइप क्वार्टरों का कार्य प्रगति पर है। बाउंड्रीवाल का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में फिनिशिंग कार्य जारी है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ के 220 बिस्तरीय अस्पताल के उन्नयन के लिए 50 बिस्तरीय वार्ड एवं ओपीडी निर्माण का कार्य स्लैब बॉटम स्तर पर है। नवीन फिजियोथेरेपी महाविद्यालय का फाउंडेशन कार्य चल रहा है, जबकि 10 बिस्तरीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। जिला चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ में डी-ईआईसी सेंटर एवं आईपीएचएल हमर लैब के निर्माण कार्य पुनः निविदा हेतु प्रस्तावित हैं। तीन मॉड्यूलर ओटी का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.