Banda News: सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व नपा अध्यक्ष मोहन साहू

Banda News: सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व नपा अध्यक्ष मोहन साहू
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Banda News: बांदा। विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने वालों का सिलसिला तेज हो गया है। सपा के पूर्व चेयरमैन मोहन साहू ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। जिससे सपा को झटका लगा है। इसको लेकर जिले में सियासी समीकरणों को लेकर बहस तेज हो गई है। चर्चा है कि मोहन साहू ने यह कदम अपनी दूरदर्शिता के चलते लिया है। चर्चा यह भी है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में सदर सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। जिससे विस चुनाव में मोहन साहू विधायकी के लिए ताल ठोक सकते हैं। हालांकि गठबंधन में दोनों पार्टियों ने अभी इसकी गांठ नहीं खोली है। विस चुनाव 2027 को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया हैं।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.