खाद्य मंत्रालय ने परिचालन दक्षता, खाद्यान्न प्रबंधन में सुधार के लिए एफसीआई के साथ किया समझौता

खाद्य मंत्रालय ने परिचालन दक्षता, खाद्यान्न प्रबंधन में सुधार के लिए एफसीआई के साथ किया समझौता
View on original source
Category: Business
Share
Archive
Like
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) खाद्य मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष के लिए लक्ष्य तय करने के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें खाद्यान्न प्रबंधन का आधुनिकीकरण और परिचालन दक्षता में सुधार शामिल है। भारतीय खाद्य निगम खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए नोडल एजेंसी है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) और एफसीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। खाद्य मंत्रालय ने कहा, ''यह समझौता ज्ञापन एफसीआई के लिए एक व्यापक प्रदर्शन ढांचा स्थापित करता है, जिसके निर्धारित लक्ष्यों का मकसद परिचालन दक्षता में सुधार करना, जवाबदेही को मजबूत करना और खाद्यान्न प्रबंधन के आधुनिकीकरण में तेजी लाना है।'' समझौता ज्ञापन के तहत भंडारण के नुकसान को कम करने, भंडारण क्षमता का अधिकतम उपयोग, लॉजिस्टिक और आपूर्ति शृंखला प्रबंधन में सुधार तथा गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। भाषा पाण्डेय अजय अजय यह खबर 'भाषा' न्यूज़ एजेंसी से 'ऑटो-फीड' द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.