पाटन। बीघापुर तहसील क्षेत्र के अलावलपुर मंडफहा निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र शाश्वत प्रताप सिंह लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग पूरी कर सोमवार को पहली बार गांव पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने उन्नाव-लालगंज हाईवे के अकवाबाद टोल प्लाजा पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।
शाश्वत प्रताप सिंह ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा 2024 उत्तीर्ण की थी। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा किया। पांच सितंबर को पासिंग परेड के बाद सोमवार को पैतृक गांव अलावलपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए करीब 50 गाड़ियों का काफिला लेकर स्थानीय लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे। शाश्वत ने तकिया स्थित सहस्रलिंगेश्वर मंदिर में दर्शन भी किया। इस दौरान पर धर्मेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, दीपक सिंह, प्रिंसू सिंह, रिंकू सिंह, पीयूष, मोनू सिंह, संजय सिंह, सुरेश, मुन्ना सिंह, आकाश आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
(0)Comments