बस की टक्कर से मेडिकल कॉलेज के ड्राइवर की मौत: ललितपुर में बाइक से लौट रहा था, स्लीपर कोच ने मारी टक्कर

बस की टक्कर से मेडिकल कॉलेज के ड्राइवर की मौत: ललितपुर में बाइक से लौट रहा था, स्लीपर कोच ने मारी टक्कर
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
ललितपुर में मंगलवार दोपहर स्लीपर कोच बस की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलें स ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौत हो गई। हादसा पिसनारी बाग के पास रजवारा रोड पर तालाब के मोड़ के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भूपेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। रजवारा से लौटते समय हुआ हादसा भूपेंद्र परिहार पुत्र चंद्रभान मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रजवारा से ललितपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ललितपुर से बानपुर जा रही स्लीपर कोच बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। नाइट ड्यूटी के बाद गए थे रजवारा रिश्तेदार दीपक परिहार ने बताया कि भूपेंद्र ने सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में नाइट ड्यूटी की थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह किसी काम से रजवारा गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। भूपेंद्र दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक, पंचनामा की कार्रवाई में देरी के चलते शव का पोस्टमार्टम शाम करीब 6 बजे हो सका। इसके बाद रात करीब 8 बजे अंतिम संस्कार किया गया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.