मनकापुर गोण्डा : गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा मंगलवार अपने विधानसभा क्षेत्र गौरा के मंडल बभनजोत अंतर्गत ग्राम पंचायत मन्नीजोत व ग्राम पंचायत बस्ती खास में आयोजित जनसंपर्क एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सरकार की योजनाओं से मिले लाभ, उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों से चर्चा की।उन्होने अपने सम्बोधन क़े दौरान कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुँचे और विकास की इस यात्रा में प्रत्येक परिवार सहभागी बने।
जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं का समर्पण और क्षेत्रवासियों का स्नेह हमें गौरा के विकास एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला , पूर्व मंडल अध्यक्ष शोहरत प्रसाद वर्मा , प्रधान दिनेश वर्मा , प्रधान रक्षाराम चौहान , प्रधान/शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद मौर्या , रक्षाराम गुप्ता मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक दशरथ लाल प्रजापति , शक्ति केंद्र संयोजक राजेंद्र प्रसाद वर्मा , लाल बाबू वर्मा, राम औतार जायसवाल , भारत , मानिकराम जायसवाल , जोखू कश्यप , राजकुमार गौतम , अमरलाल कश्यप सहित सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
(0)Comments