लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:15 AM IST
लखनऊ विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में दीक्षारंभ-2026 के पांचवें दिन कॅरिअर और प्लेसमेंट पर जानकारी दी गई। इंस्टीट्यूट फॉर कॅरिअर स्टडीज की संस्थापक-निदेशक अमृता दास मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर संयोग से नहीं, बल्कि पसंद से चुनें का मंत्र दिया। अमृता दास ने कहा कि बदलते कारोबारी माहौल में खुद को अपडेट रखना जरूरी है। केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विश्लेषणात्मक सोच, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करनी होगी। विभागाध्यक्ष रितु नारंग ने कहा, आपके भविष्य के कई रास्ते हैं, इनमें से अपने लिए उपयुक्त रास्ते का चुनाव करें। काउंसिलिंग एंड गाइडेंस सेल की निदेशक मानिनी श्रीवास्तव ने भी विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड में चयनित एमबीए विद्यार्थियों ने अपने प्लेसमेंट अनुभव साझा किए। उन्होंने एप्टीट्यूड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, केस स्टडी और व्यक्तिगत साक्षात्कार की तैयारियों के टिप्स दिए।
(0)Comments