'इतनी फोर्स मंगाउंगा, ठंडा कर दूंगा'; गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के आंदोलन के दौरान बवाल, पहुंचे SI ने दी धमकी

'इतनी फोर्स मंगाउंगा, ठंडा कर दूंगा'; गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के आंदोलन के दौरान बवाल, पहुंचे SI ने दी धमकी
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में छात्रों के आंदोलन के दौरान जमकर बवाल का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के छात्र 25 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। चार दिनों से अनशन शुरू कर दिया है। इस क्रम में मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में अनशन कर रहे छात्रों ने दोनों गेट पर ताला जड़ दिया। इससे शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य छात्रों को परेशानी होने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय अनशनकारी छात्रों के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें घेर लिया गया। आंदोलनकारी छात्रों के साथ झड़प हुई तो वे वहां से दौड़ते हुए निकले। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का वीडियो सामने आया है। इसमें वे छात्रों को फोर्स बुलाकर ठंडा करने की बात करते दिख रहे हैं। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से छात्रों के आंदोलन के दौरान जमकर हुआ बवाल (फोटो: वीडियो ग्रैब) क्या है मामला? गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में मंगलवार को जमकर बवाल मचा। प्रशासनिक भवन परिसर में अनशन कर रहे छात्रों ने प्रॉक्टर डॉ.वेद प्रकाश राय का घेराव कर दिया। इस दौरान छात्रों और प्रॉक्टर के बीच तीखी बहस होने लगी। माहौल बिगड़ने लगी तो प्रॉक्टर वहां से जाने लगे। इसी दौरान छात्रों ने उन्हें दौड़ा दिया। यूनिवर्सिटी के गार्ड्स छात्रों के तेवर को देख तुरंत एक्टिव हुए। उन्होंने हमलावर छात्रों को रोका। मामले में प्रॉक्टर ने कैंट थाने में तहरीर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र लगातार उग्र रुख अपनाए रहे। छात्रों के तेवर देख मौके पर पहुंचे दरोगा गरम हो गए। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को धमकी दे दी। इस दौरान अपशब्दों के प्रयोग की भी बात कही जा रही है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एनबीटी ऑनलाइन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। छात्रों को धमकी देने का मामला सोशल मीडिया पर आए वीडियो में एसआई चिल्लाते दिख रहे हैं। इसमें वे प्रशासनिक भवन परिसर में धरना दे रहे छात्रों को तेवर दिखाते दिखे। एसआई ने कहा कि परिसर में क्या ये शांतिपूर्ण धरना है? इस प्रकार का रवैया ठीक नहीं है। वे छात्रों को कहते सुनाई दिए कि ये गोरखपुर पुलिस है। इतनी फोर्स मंगाउंगा, ठंडा कर दूंगा। याद रखना, मैं बता दे रहा हूं। दरअसल, छात्रों ने परिसर के दोनों गेट पर ताला लगा दिया था। इसके बाद मामला गरमाया। क्या कहते हैं प्रॉक्टर? दीनदयाल यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर डॉ.वेद प्रकाश राय ने गरमाए मामले को लेकर कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के दोनों गेटों पर ताला लगा दिया था। इस कारण दफ्तरों में कर्मचारी और अन्य लोग फंस गए थे। उन्होंने कहा कि मैं गेट पर लगे ताले खुलवाने के लिए छात्रों से बात कर रहा था। इसी दौरान छात्र अचानक उग्र हो गए। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई। कैंट थाने में घटना के संबंध में तहरीर भी दी गई है। क्या है छात्रों की मांग? डीडीयू यूनिवर्सिटी के छात्र 25 अगस्त से प्रशासनिक भवन के सामने धरना दे रहे हैं। मांग पर सुनवाई न होने के बाद चार दिनों से अनशन शुरू कर दिया। छात्र नेता सतीश प्रजापति चार दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। छात्र नेताओं ने नए कुलपति से मामले पर समाधान की मांग की है। छात्र नेता सतीश प्रजापति का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कुलपति हमारी मांगों को नहीं मानते हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेताओं ने पांच प्रमुख मांगें उठाई हैं। छात्रों का कहना है कि स्टूडेंट्स के हितों जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाने वाले छात्रों निष्कासन की कार्रवाई को तत्काल रद्द किया जाए। छात्रसंघ चुनाव न होने के बाद भी छात्रसंघ शुल्क लिया जा रहा है। इसलिए, जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराया जाए। विश्वविद्यालय में कार्यरत परीक्षा एजेंसी तथा डिग्री और अंकपत्र के नाम पर छात्रों से कथित धन उगाही की जांच, छात्रावासों में मेस और अन्य मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता, पीएम-उषा के तहत विश्वविद्यालय में कराए जा रहे कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता बरतने की मांग की गई है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.