Chhatarpur News: 50 लाख खर्च कर शादी की, फिर भी बहन को मार डाला, दारोगा की पत्नी की मौत पर बोला भाई

Chhatarpur News: 50 लाख खर्च कर शादी की, फिर भी बहन को मार डाला, दारोगा की पत्नी की मौत पर बोला भाई
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश पुलिस में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 28 वर्षीय संगीता देवी राजपूत ने छतरपुर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना करने और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान 28 वर्षीय संगीता देवी राजपूत के रूप में हुई है. संगीता की शादी 7 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के टीकारिया निवासी अनोज कुमार राजपूत के साथ हुई थी. अनोज कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में इटावा के जैतपुर में पदस्थ बताए जा रहे हैं. परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मृतका का मायका फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र में है. मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही संगीता को दहेज और अन्य बातों को लेकर ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों के मुताबिक, 5 सितंबर को भी संगीता के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इसकी जानकारी मिलने पर उसके पिता योगेंद्र और भाई हिमांशु ससुराल पहुंचे थे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला शांत कराया गया था. इलाज के दौरान महिला की मौत परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद 7 सितंबर को संगीता का ससुराल में फिर विवाद हुआ. इसके बाद उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. बताया जा रहा है कि संगीता ने खुद फोन कर अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी थी. पहले उसे नौगांव में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर छतरपुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और पोस्टमार्टम तथा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हंगामा किया. मृतका के भाइयों ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया गया. उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. परिवार का कहना है कि शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद संगीता को प्रताड़ना झेलनी पड़ी. पुलिस ने दर्ज किया केस फिलहाल शव को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. कोतवाली थाना पुलिस ने महिला की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और मामले की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.