43 करोड़ रुपये का इश्यू 9 सितंबर से खुलेगा

43 करोड़ रुपये का इश्यू 9 सितंबर से खुलेगा
View on original source
Category: Business
Share
Archive
Like
टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी विनोद टेक्सवर्ल्ड लिमिटेड (Vinod Texworld Ltd) का SME IPO निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी 42.83 करोड़ रुपये जुटाने के लिए NSE SME प्लेटफॉर्म पर अपना इश्यू ला रही है। IPO में 45.56 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। खास बात यह है कि ग्रे मार्केट में शेयर प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहा है और अनुमानित लिस्टिंग प्राइस इश्यू प्राइस से ऊपर रहने का संकेत दे रही है। निवेश करने से पहले जानिए कंपनी, वित्तीय प्रदर्शन, GMP और IPO से जुड़ी हर अहम जानकारी। कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!1. Vinod Texworld IPO का साइज: 42.83 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीविनोद टेक्सवर्ल्ड IPO का कुल इश्यू साइज 42.83 करोड़ रुपये है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें कंपनी 45.56 लाख नए शेयर जारी करेगी। कंपनी इस IPO के जरिए बाजार से नई पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें! 2. Vinod Texworld IPO का टाइमलाइन: 9 सितंबर से खुलेगा इश्यूविनोद टेक्सवर्ल्ड IPO निवेश के लिए 9 सितंबर 2026 को खुलेगा और 11 सितंबर 2026 को बंद हो जाएगा। शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 17 सितंबर 2026 को लिस्ट हो सकते हैं। 3. Vinod Texworld IPO का प्राइस बैंड और न्यूनतम निवेश राशि: 94 रुपये प्रति शेयर तय कीमतकंपनी ने IPO का इश्यू प्राइस 94 रुपये प्रति शेयर तय किया है। IPO का लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए अधिकतम प्राइस बैंड के आधार पर 2,25,600 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं, HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 3 लॉट यानी 3,600 शेयरों का होगा, जिसके लिए 3,38,400 रुपये की जरूरत होगी। 4. Vinod Texworld IPO का शेयर रिजर्वेशन: NII और रिटेल निवेशकों के लिए लगभग बराबर हिस्साविनोद टेक्सवर्ल्ड IPO में कुल 45,56,400 शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें से 2,28,000 शेयर फर्म अलॉटमेंट के लिए रखे गए हैं। नेट इश्यू में 43,28,400 शेयर उपलब्ध होंगे। इसमें नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 21,64,800 शेयर यानी 50.01 प्रतिशत हिस्सा और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) के लिए 21,63,600 शेयर यानी 49.99 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित किया गया है। 5. कंपनी के बारे में: कपड़ा निर्माण और प्रोसेसिंग कारोबार में सक्रियजुलाई 2012 में स्थापित विनोद टेक्सवर्ल्ड लिमिटेड टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी है। कंपनी डाई किए हुए और प्रिंटेड फैब्रिक के निर्माण, प्रोसेसिंग, सप्लाई और ट्रेडिंग का काम करती है। कंपनी कॉटन, पॉलिएस्टर और ब्लेंडेड फैब्रिक तैयार करती है। इसका मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस ग्रे फैब्रिक को डाई और प्रिंटेड फैब्रिक में बदलने पर आधारित है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों के लिए डाइंग, प्रिंटिंग और फिनिशिंग का जॉब वर्क भी करती है। विनोद टेक्सवर्ल्ड गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में अपने उत्पादों की सप्लाई करती है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने नेपाल को भी अपने उत्पाद एक्सपोर्ट किए। 6. कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: मुनाफे में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरीविनोद टेक्सवर्ल्ड के वित्तीय प्रदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में सुधार देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल राजस्व 342.96 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में 335.74 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 10.41 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 9.23 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 22.83 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 20.96 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल संपत्ति मार्च 2026 तक 181.50 करोड़ रुपये रही। वहीं नेटवर्थ बढ़कर 42.81 करोड़ रुपये हो गई। 7. Vinod Texworld IPO का उद्देश्य: प्लांट विस्तार और कर्ज चुकाने पर फोकसविनोद टेक्सवर्ल्ड IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी कई अहम जरूरतों के लिए करेगी। कंपनी 6.39 करोड़ रुपये मौजूदा प्लांट के विस्तार पर खर्च करेगी। इसके अलावा 7.15 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने, 20.35 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और 5.97 करोड़ रुपये सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। IPO से जुड़े खर्चों के लिए 2.97 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। 8. Vinod Texworld IPO का GMP: ग्रे मार्केट में 12 रुपये प्रीमियमविनोद टेक्सवर्ल्ड SME IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 12 रुपये बताया जा रहा है। 8 सितंबर 2026 को रात 8:40 बजे तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 94 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 106 रुपये रह सकती है। इस हिसाब से निवेशकों को करीब 12.7 प्रतिशत का संभावित फायदा मिल सकता है। यह इस इश्यू का उच्चतम जीएमपी है। हालांकि, GMP केवल बाजार की धारणा बताता है और वास्तविक लिस्टिंग कीमत इससे अलग हो सकती है। 9. Vinod Texworld IPO का लीड मैनेजर: नोवस कैपिटल एडवाइजर्स संभाल रही जिम्मेदारीविनोद टेक्सवर्ल्ड IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर की जिम्मेदारी नोवस कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है। वहीं कंपनी का मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है। 10. Vinod Texworld IPO का रजिस्ट्रार: केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेडविनोद टेक्सवर्ल्ड IPO का रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड है। (अस्वीकरण: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं। ये इकोनॉमिक टाइम्स हिन्दी के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।) ET हिंदी के साथ शेयर बाजार, मार्केट, बिज़नेस और फाइनेंस की हर बड़ी खबर पाएं। स्टॉक मार्केट, वेल्थ, ऑटो, लोन और क्रिप्टो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और एक्सपर्ट जानकारी के लिए ET हिंदी विजिट करें।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.