श्रेया हत्याकांड में मुख्य आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

श्रेया हत्याकांड में मुख्य आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
वाराणसी में श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे राजातालाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वह सुबह जगतदेवपुर गांव के पास पकड़ा गया और घायल हुआ। उसका प्रेम संबंध श्रेया से था, जिसकी शादी तय हो गई थी, जिसके चलते उसने उसकी हत्या करने का आरोप स्वीकार किया। वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे सोमवार को हाफ एनकाउंटर में राजातालाब पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भोर में उसे जगतदेवपुर गांव के पास पकड़ा गया। दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया। साजिशकर्ता पिता रामसहाय चौबे और हत्यारोपी मऊ निवासी पुनीत मिश्र की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने पुनीत के साथ मिलकर श्रेया की हत्या की बात स्वीकार की। कहा कि वह उससे प्रेम करता था। उसकी शादी दूसरी जगह तय होने का उसे मलाल था। शादी तोड़कर साथ रहने से इनकार करने पर उसने उसकी जान ले ली। मुख्य आरोपी की पहचान एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि नियारडीह (चोलापुर) निवासी विवेक चौबे 18 अगस्त की रात श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के बाद से ही फरार था। इस बीच, राजातालाब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह जगतदेवपुर गांव के पास मौजूद है। गिरफ्तारी के लिए टीम पहुंची तो फायरिंग कर उसने भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। वह बच्छांव पश्चिमपुरा (रोहनिया) में किराए के कमरे में रहता था। प्रेम संबंध की स्थिति करीब पांच साल से उसका प्रेम संबंध मरुई (राजातालाब) की 22 वर्षीया श्रेया उपाध्याय से था। प्रेमिका की शादी डीआरडीओ में तैनात युवक से तय होने के कारण वह नाराज था। उसने दबाव बनाया कि शादी के बाद पति को तलाक देकर वह उसके साथ रहे। उसने माता-पिता का हवाला देते हुए उसकी बात अस्वीकार कर दी। एडीसीपी गोमती जोन ने बताया कि प्रेमिका की बेरुखी से विवेक चौबे ने आपा खो दिया था।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.