Auraiya News: पवन की मौत से घर में मातम, बीमार मां को रात में पता चला बेटे के जाने का सच

Auraiya News: पवन की मौत से घर में मातम, बीमार मां को रात में पता चला बेटे के जाने का सच
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
पवन परिवार में चार बहनों का इकलौता भाई था। उसने हाल ही में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद 20 जुलाई को ही उसका दिल्ली में बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला हुआ था। उसकी बड़ी बहन प्रियांशी भी एक साल पहले पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली गई थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पवन हाल ही में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने घर आया था। इसके बाद जन्माष्टमी मनाने के बाद वह वापस दिल्ली गया था। किसे मालूम था कि खुशियों के बीच घर से निकला पवन अब कभी नहीं लौटेगा। इस हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले और इलाके में सन्नाटा पसरा है। -- रिश्तेदार में लगने वाले भाई को मिली सबसे पहले सूचना पवन के एक रिश्तेदार भाई विजय दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस में रहकर पढ़ाई करते हैं। विजय ने बताया कि वह भाषा का कोर्स कर रहे हैं। घटना की जानकारी उन्हें मिली तो सबसे पहले सत्य निकेतन इलाके में पहुंचे थे। वहां धूल के गुबार और हर तरफ चीत्कार मची थी। सभी लोग एक-दूसरे को फोन कर घटना की जानकारी दे रहे थे। देर रात ही पवन के चिकित्सक पिता विश्वंभर नाथ भी पहुंच गए थे। -- लड़के को बड़ा अधिकारी बनाने का था सपना विश्वंभर ने अपने इकलौते बेटे पवन को अच्छी शिक्षा के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के लिए भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि वहां से पढ़ाई करने के बाद जब बच्चा निकलेगा तो वह बड़ा अधिकारी बनेगा लेकिन उनकी यह आस पवन की जिंदगी के साथ ही खत्म हो गई। पवन। फाइल फोटो

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.