Ambala News: मंगलमुखियों ने युवक पर लगाया सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डालने का आरोप

Ambala News: मंगलमुखियों ने युवक पर लगाया सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डालने का आरोप
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
अंबाला। हाउसिंग बोर्ड चौकी में डेरा केसरी वाली की मंगलमुखी समाज से महंत शिवानी गुर्जर ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दी है। महंत ने अनिकेत नाम के एक युवक पर सोशल मीडिया पर उनकी आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने और लगातार जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महंत का आरोप है कि अनिकेत उन पर अपने क्षेत्र को सौंपने के लिए अवैध दबाव बना रहा है। बात न मानने पर वह उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है और उनकी सामाजिक छवि खराब करने की नीयत से आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट पर वायरल कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महंत शिवानी गुर्जर ने अपने जीवन पर खतरा जताते हुए पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। संवाद

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.