16 चौके-12 छक्के, 64 गेंदों में 173 रन… मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

16 चौके-12 छक्के, 64 गेंदों में 173 रन… मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
Sher-e-Punjab T20 League: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो गया। अमृतसर सूरमा की ओर से खेलते हुए नमन ने महज 64 गेंदों में 173 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 12 छक्के जड़े। उनकी इस पारी की बदौलत अमृतसर सूरमा ने 20 ओवर में 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। अमृतसर सूरमा के लिए नमन धीर ने मचाई तबाही मंगलवार को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। अमृतसर सूरमा ने पहले बल्लेबाजी की। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सहज धवन महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नंबर तीन पर आए राहुल कुमार भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्होंने 13 रन बनाए। जश्नप्रीत सिंह ने 41 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर नमन धीर ने पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया। नमन ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और फिर गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते उन्होंने चौकों और छक्कों की बारिश शुरू कर दी। 270 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, 37 गेंदों में शतक नमन धीर की पारी की सबसे खास बात उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार रही। उन्होंने 64 गेंदों में 173 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 270.31 रहा। नमन ने महज 37 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। उनका शतक पारी के 12वें ओवर में पूरा हुआ। इसके बाद भी उन्होंने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा और गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी पारी में 16 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। नमन अंत तक आउट नहीं हुए और उनकी विस्फोटक पारी ने अमृतसर सूरमा को 20 ओवर में 279 रन तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं नमन धीर नमन धीर पंजाब के रहने वाले हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन में उन्हें सात मुकाबले खेलने का मौका मिला। इसके बाद 2025 और 2026 में भी नमन धीर मुंबई इंडियंस के साथ ही नजर आए। अब तक आईपीएल में वह 37 मैच खेलकर 710 रन बना चुके हैं। उनके नाम तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं। शेर-ए-पंजाब टी20 में खेली गई यह पारी नमन धीर की आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण रही। अब नजर इस बात पर होगी कि वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रख पाते हैं या नहीं। Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.