चंदननगर में इस सप्ताहांत दिखेगा ‘पेरिस' का नजारा

चंदननगर में इस सप्ताहांत दिखेगा ‘पेरिस' का नजारा
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
चंदननगर में 'पेरिस' का नजारा कोलकाता : हुगली जिले का ऐतिहासिक चंदननगर इस सप्ताह के अंत में फ्रांस की संस्कृति और विरासत के रंग में रंगने जा रहा है। राज्य पर्यटन विभाग की ओर से 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'चंदननगर फेस्टिवल' के दौरान द स्ट्रैंड इलाके को एक आकर्षक 'पेरिस स्ट्रीट' के रूप में सजाया जाएगा। रोशनी, सजावटी ढांचे, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए यहां आने वाले लोगों को पेरिस जैसा अनुभव देने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन का उद्देश्य चंदननगर के माध्यम से भारत-फ्रांस ऐतिहासिक संबंधों को पर्यटन के माध्यम से सामने लाना है। फ्रांसीसी व्यंजन से लेकर संगीत तक होगा आकर्षण राज्य के पर्यटन सचिव की माने तो द स्ट्रैंड को विशेष रोशनी और सजावट के जरिए पेरिस की सड़क का स्वरूप दिया जाएगा। चंदननगर की प्रसिद्ध लाइटिंग इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां फ्रांसीसी और अन्य कॉन्टिनेंटल व्यंजनों के साथ भारतीय खान-पान के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा म्यूजिकल नाइट और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। समारोह में भारत में फ्रांस के राजदूत के साथ फ्रांस के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। फ्रेंच रजिस्ट्री बिल्डिंग का होगा उद्घाटन चंदननगर को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में फ्रेंच रजिस्ट्री बिल्डिंग का जीर्णोद्धार भी किया गया है। इसका उद्घाटन 11 सितंबर को प्रस्तावित फेस्टिवल के दौरान किया जाएगा। आयोजन में गंगा आरती भी आकर्षण का हिस्सा होगी। गौरतलब है कि चंदननगर वर्ष 1673 में फ्रांसीसी व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित हुआ था और 2 फरवरी 1951 को फ्रांसीसी शासन से मुक्त हुआ। पर्यटन विभाग की योजना है कि यदि सितंबर का यह आयोजन सफल रहता है, तो इसी तरह का कार्यक्रम दिसंबर-जनवरी में भी आयोजित किया जाएगा।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.