गाजियाबाद के कॉलेजों में एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के दाखिले सोमवार से शुरू हुए। पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही, जिससे केवल 13 दाखिले हुए। कुल 62 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। प्रो. पंकज त्यागी ने कहा कि अधिकतर छात्र जानकारी लेने आए थे। दूसरी मेरिट में दाखिले के लिए तीन दिन हैं।
गाजियाबाद, गुलशन भारती। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबंधित जिले के कॉलेजों में एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के दाखिले सोमवार से शुरू हो गए। पहला दिन होने के चलते छात्रों की संख्या कम रही। जिससे दाखिले भी कम हुए। सोमवार को एमएमएच में करीब 13 दाखिले हो सके। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबंधित 26 कॉलेज एलएलबी यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम की पढ़ाई होती है। इसमें एमएमएच कॉलेज अकेला राजकीय कॉलेज हैं, जहां 132 सीट हैं। एमएमएच में एलएलबी की पहली मेरिट में 49 दाखिले हुए। सोमवार को दूसरी मेरिट के दाखिला शुरू हुए। पहल दिन 13 छात्रों ने प्रवेश लिया। अब कुल 62 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इसके बाद एमएमएच में एलएलबी की 70 सीटें खाली हैं。
दाखिले की प्रक्रिया
एमएमएच कॉलेज के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज त्यागी का कहना ही मेरिट जारी होने के पहले दिन अधिकतर कम ही दाखिले होते हैं। सोमवार को छात्रों कि संख्या तो अधिक थी, लेकिन अधिकतर छात्र दाखिले जुड़ी जानकारी लेने आए थे। जिनके पास दस्तावेज पूरे थे उन सभी को दाखिला दे दिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरी मेरिट में दाखिले के लिए तीन दिन रखे गए हैं। छात्रों के पास दाखिला लेने के लिए मंगलवार और बुधवार का दिन शेष है।
मेरिट का प्रकाशन
स्नातक के लिए आज जारी होगी मेरिट: चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में खाली सीटों पर छह सितंबर तक दूसरी बार पंजीकरण के बाद अब मेरिट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि सात सितम्बर तक मेरिट जारी करनी थी, लेकिन कई कॉलेज सोमवार तक मेरिट नहीं बना सके। शंभू दयाल पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रोचना मित्तल ने बताया कि अब चयनित छात्रों की सूची मंगलवार तक जारी करते हुए ऑफर लेटर भेजे जाएंगे।
(0)Comments