PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी पर बोले बाबर आजम, 'ये मेरे लिए...'

PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी पर बोले बाबर आजम, 'ये मेरे लिए...'
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर मौजूद बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान के स्क्वॉड में बड़े बदलाव देखने को मिले थे. 09 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले आखिरी रेड बॉल मैच के लिए पाक टीम से 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया था. अब इस पर बाबर से सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें इस बारे में जानकारी थी? उन्होंने बड़ा ही चौंकाने वाला जवाब दिया. बाबर का कहना था कि उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. यहां पर एक सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कप्तान की मर्जी के बगैर कैसे स्क्वॉड से 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है? बर्मिंघम टेस्ट की पूर्व संध्या बाबर से बदलाव को लेकर सवाल किया गया. इसका जवाब देते हुए पाक कप्तान ने कहा, "यह मेरे लिए भी खबर थी. मुझे बाद में पता चला. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ सोच-समझकर ही फैसला लिया होगा. इसलिए आप उनसे ही पूछें तो बेहतर होगा." यह भी पढ़ें: एक और PAK खिलाड़ी पर गिरी गाज, अंपायर के फैसले का किया विरोध; ICC ने दी सजा बता दें कि रिलीज किए जाने वाले 7 खिलाड़ियों में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, बल्लेबाज सलमान आगा और इमाम उल हक भी शामिल थे. इसके अलावा आमेर जमाल, अली उस्मान, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद भी रिलीज खिलाड़ियों में शामिल रहे. लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रन से हराया था. यह वाकई एक बड़ी हार थी. इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम ने 194 रन से जीत हासिल की थी. दोनों ही टेस्ट में इंग्लैंड को लगभग एकतरफा जीत मिली थी. मैच के दौरान किसी भी वक्त ऐसा एहसास नहीं हुआ कि पाकिस्तान जीत के आसपास भी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बर्मिंघम में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट में बाबर की सेना कैसा प्रदर्शन करती है. टीम सीरीज तो गंवा चुकी है, लेकिन अभी क्लीन स्वीप होने से बचने का मौका है. यह भी पढ़ें: क्या अनाया बांगर खेल सकती हैं इंटरनेशनल क्रिकेट? ट्रांसजेंडर पर क्या है ICC का नियम

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.