मणिमहेश यात्रा के दौरान छन्छो के पास बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत, अंबाला के मनमोहन सिंह की मौत

मणिमहेश यात्रा के दौरान छन्छो के पास बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत, अंबाला के मनमोहन सिंह की मौत
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
संवाद सहयोगी, भरमौर। उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान मंगलवार को धन्छो के समीप अचानक तबीयत बिगड़ने से हरियाणा के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनमोहन सिंह (55 वर्ष) पुत्र शयो राम निवासी फतेहगढ़ जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह अपने छह अन्य साथियों के साथ पवित्र मणिमहेश डल झील और कैलाश दर्शन के लिए निकले थे। मंगलवार को जब उनका जत्था हड़सर से आगे धन्छो नामक स्थान के पास पहुंचा, तो अचानक मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हो गई और वह रास्ते में ही बेसुध होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले मौत साथी यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत यात्रा मार्ग पर स्थापित नजदीकी स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों और साथियों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल भरमौर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल भरमौर में तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भरमौर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। घटना की सूचना तुरंत मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जिनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.