Ahmedabad: ऑनर किलिंग को हादसे का रूप देने की कोशिश का पर्दाफाश

Ahmedabad: ऑनर किलिंग को हादसे का रूप देने की कोशिश का पर्दाफाश
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
अहमदाबाद के घेलजीपुरा के पास घटनास्थल पर पड़ी बाइक (फाइल फोटो)। Ahmedabad. शहर के पास सरखेज-घेलजीपुरा रोड पर गत 12 अगस्त की देर रात हुए सड़क हादसे की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। जिसे दुर्घटना मानकर एफआइआर दर्ज कराई गई थी, वह वास्तव में पूर्व नियोजित 'ऑनर किलिंग' की वारदात निकली। बदनामी के डर से भाई और पिता ने ही मिलकर 22 वर्षीय युवती की हथौड़ी से वार कर हत्या की थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए एक्सीडेंट की झूठी कहानी गढ़ी। दुर्घटना बताकर दर्ज कराई थी शिकायत एम डिवीजन ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात करीब 11 बजे सरखेज -घेलजीपुरा नहर के पास बाइक से जा रहे फतेहवाडी कैनाल निवासी मो. हबील (38) ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वाहन में पीछे बैठी उसकी बहन सोफिया (22) के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिसने इलाज के दौरान 13 अगस्त को सोला सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। जांच में खुला हत्या का सच मामले की जांच के दौरान पीएसआइ एम.एम. सैयद को हादसे के चलते मौत पर संदेह हुआ। गहनता से छानबीन करने पर सच्चाई सामने आई। इसमें सामने आया कि मृतका सोफिया का करीब तीन माह पूर्व किसी लड़के के साथ वीडियो वायरल हुआ था। समाज में बदनामी के चलते खुद भाई हबील और पिता मो.फारूक (55) ने मिलकर सोफिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश के तहत आरोपी हबील अपने गोदाम से लोहे की हथौड़ी लेकर आया जिसे उसने पैंट में छिपाया था। इसके बाद दोनों आरोपी सोफिया को बाइक पर बैठाकर घेलजीपुरा गांव के पास एक कच्चे व सुनसान रास्ते पर ले गए। वहां हबील ने सोफिया के सिर पर लोहे की हथौड़ी से तीन वार कर उसकी हत्या कर दी। पिता ने इस अपराध में मदद की। पुलिस को गुमराह करने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस में दुर्घटना का मामला दर्ज कराया। इस मामले में झूठी शिकायत के जरिए पुलिस को गुमराह करने और हत्या की साजिश रचने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.