Ghazipur News: गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन भी पता नहीं चला, तलाशी में मिले दो शव, शिनाख्त नहीं

Ghazipur News: गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन भी पता नहीं चला, तलाशी में मिले दो शव, शिनाख्त नहीं
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गंगा घाट पर दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए गणेश प्रसाद (20) की तलाश में तीसरे दिन भी पुलिस और गोताखोरों के हाथ खाली रहे। युवक का अबतक पता नहीं चल सका है। वहीं, सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को गंगा से दो अज्ञात पुरुषों के शव मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर शव मॉच्युरी भेज दिया गया है। बिहार के रामगढ़ निवासी गणेश प्रसाद बीते पांच सितंबर को अपने दादा के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के साथ जमानिया के बडेसर घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार से पूर्व गंगा में स्नान करते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और तेज धारा की चपेट में आकर बह गए। सोमवार को तीसरे दिन भी पीएसी के जवानों व गोताखोरों ने काफी दूर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन गणेश प्रसाद का पता नहीं चल सका। इसी खोजबीन के दौरान पुलिस को नदी से दो अज्ञात पुरुषों के शव तैरता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर शिनाख्त में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की खोजबीन में पुलिस और पीएसी की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। नदी के तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान के दौरान दो अज्ञात शव मिले हैं, जिनके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.