Raebareli News: भाजपा विधायक ने मरीजों से वसूली का लगाया आरोप

Raebareli News: भाजपा विधायक ने मरीजों से वसूली का लगाया आरोप
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
विधायक की ओर से सीएमओ से की गई शिकायत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली और मरीजों से कथित तौर पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नसीराबाद सीएचसी में मरीजों और उनके तीमारदारों से कथित धन उगाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को लेकर विधायक अशोक कुमार ने पूर्व में भी सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्था में सुधार की चेतावनी दी थी। विधायक का आरोप है कि चेतावनी और शिकायतों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। विधायक अशोक कुमार का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज का सहारा हैं। ऐसे में मरीजों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। वहीं सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने और जांच में आरोप सही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.