Summary : India Renewable Energy Summit 2026 : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बेंगलुरु में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' के लिए पांचवां रीजनल रोडशो आयोजित किया। जयपुर, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में हुए पिछले क्षेत्रीय सत्रों की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंगलवार को बेंगलुरु में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026' के लिए पांचवां रोडशो सफलतापूर्वक आयोजित किया। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के साथ मिलकर आयोजित और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) द्वारा संचालित इस कार्यक्रम ने दिल्ली में नवंबर में होने वाले मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले, स्वच्छ…
India Renewable Energy Summit 2026 : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बेंगलुरु में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' के लिए पांचवां रीजनल रोडशो आयोजित किया। जयपुर, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में हुए पिछले क्षेत्रीय सत्रों की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंगलवार को बेंगलुरु में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026' के लिए पांचवां रोडशो सफलतापूर्वक आयोजित किया। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के साथ मिलकर आयोजित और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) द्वारा संचालित इस कार्यक्रम ने दिल्ली में नवंबर में होने वाले मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले, स्वच्छ ऊर्जा, तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नेतृत्व के मामले में कर्नाटक की क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया।
कर्नाटक की ऊर्जा क्षमता और निवेश के अवसरों पर हुआ मंथन
सभा को संबोधित करते हुए, कर्नाटक सरकार के ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत का रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) की ओर बदलाव आर्थिक विकास, रोज़गार पैदा करने और ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक अहम इंजन बन गया है। वहीं,कर्नाटक सरकार के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गौरव गुप्ता ने राज्य की रणनीतिक प्राथमिकताओं के बारे में बताया, जिनमें पॉलिसी को लागू करना, जमीन लीजिंग की आसान प्रक्रिया, ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करना और इंडस्ट्री के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि भारत की ऊर्जा यात्रा एक निर्णायक दौर में प्रवेश कर रही है, जिसका फोकस एक मजबूत, एकीकृत और निवेश के लिए तैयार इकोसिस्टम बनाने पर है।
2 से 5 नवंबर तक भारत मंडपम में होगा मुख्य शिखर सम्मेलन
कार्यक्रम के दौरान, एमएनआरई के निदेशक मीर मोहम्मद अली ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं जैसे हिताची एनर्जी इंडिया के अखिलुर रहमान, एनविजन एनर्जी इंडिया के पट्टियामपुल्ली गोपन और ईएमएमवीईई ग्रुप के मंजूनाथ डी.वी. के साथ मिलकर आगामी शिखर सम्मेलन के लिए रणनीतिक उद्देश्यों, व्यावसायिक अवसरों और डिजिटल एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गौरतलब है कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन (BRESE) 2026 का आयोजन 2 से 5 नवंबर, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा।
(0)Comments