धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलॉइज फेडरेशन (झारोटेफ) प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर सोमवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। राज्य महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने बताया के झारखंड में पुरानी पेंशन योजना की बहाली और नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आंदोलनों में सुदिव्य की निर्णायक भूमिका रही। जिलाध्यक्ष जय होरो ने कहा के सुदीव्य कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु थे। उप महासचिव ब्रजेश भट्ट ने बताया के कर्मचारी हितों के लिए वे सदैव सदन में आवाज बुलंद करते रहे। मौके पर मो. इकबाल, प्रवीण कुमारी, अर्पिता चटर्जी, मुनमुन भट्टाचार्य, शिवेश झा, राकेश कुमार, संजय गिरी, प्रमोद सिंह चौधरी, नागेश्वर प्रजापति, गौतम सहाय, संध्या रानी, जगजीत कौर, प्रियंका कुमारी, पूजा प्रियदर्शिनी, सजल दे, दिनेश रजक, प्रकाश मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप, कौशलेंद्र तिवारी, रामकुमार आर्य, सोनू सिंह, विजय कुमार, कामू प्रसाद रॉय, गौतम मंडल, समरेश कुमार, संजीत स्वर्णकार, दीपांकर बरारी, स्वप्ना तिवारी, विनीता झा, शालिनी सिन्हा, छाया कुमारी, संध्या गुप्ता, अर्चना कुमारी, रंजिता झा, टिंकू कुमारी, आशा चक्रवर्ती, मनीषिका पाठक, सोनाली मिश्रा आदि उपस्थित थे।
(0)Comments