Shahjahanpur News: बनकटा में बाघ ने सांड़ को मारा, ग्रामीणों में दहशत

Shahjahanpur News: बनकटा में बाघ ने सांड़ को मारा, ग्रामीणों में दहशत
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
खुटार। गांव बनकटा के पास झीलाहार में बाघ ने एक सांड़ को मार डाला। सूचना पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कदमों के निशान ट्रेस किए और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। बनकटा के किसान सोमवार दोपहर खेतों पर गए थे। सुरेश गुप्ता के धान के खेत में घसीटने के निशान दिखने पर किसान निशानों को देखते हुए आगे गए तो सांड़ के अवशेष पड़े मिले। गांव के मुकेश मिश्र, प्रेमचंद्र, गुड्डू, पिंटू, अशोक, अनुभव मिश्र आदि ने गहरे पंजे भी बने देखकर वनकर्मियों को बाघ होने की सूचना दी। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कदमों के निशान ट्रेस किए। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। वनकर्मी कांबिंग कर बाघ को जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास करेंगे। संवाद

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.