संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:25 AM IST
बने फर्स पर दिख रही मोरंग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो अछल्दा। तेजपुर अड्डा स्थित बिजली पावर हाउस में कराए जा रहे मरम्मत कार्य में धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मानक विहीन सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
पावर हाउस परिसर में ठेकेदार द्वारा फर्श का निर्माण गिट्टी, सीमेंट और मौरंग मिलाकर कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मानक के अनुसार सीमेंट और गिट्टी नाममात्र की डाली जा रही है। ढलाई के बाद फर्श पर साफ तौर पर केवल मौरंग नजर आ रही है, इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगे हैं। अनियमितता यहीं खत्म नहीं हुई।
कंट्रोल रूम का मुख्य दरवाजा पूरी तरह टूटा हुआ था, जिसे बदलने के बजाय लकड़ी के टुकड़े लगाकर उस पर पेंट कर दिया गया ताकि वह दूर से ठीक नजर आए। ग्रामीणों ने इस लीपापोती का विरोध जताया है। चीफ इंजीनियर संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दिबियापुर के अधिशासी अभियंता को मौके पर जाकर जांच करने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
(0)Comments