पिनरई विजयन के परिवार पर ED का शिकंजा
केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद अभी सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पुलिस से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा है। यह मामला कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े रिश्वतखोरी के एक कथित केस से जुड़ा है। ED ने वीणा की अब बंद हो चुकी कंपनी 'एक्सा लॉजिक सॉल्यूशंस' को किए गए भुगतानों की जांच की थी, जिसके बाद यह पूरा खुलासा हुआ।
ED का कहना है कि CMRL ने एक्सा लॉजिक सॉल्यूशंस को 2.78 करोड़ रुपये का भुगतान उन IT कंसल्टेंसी सेवाओं के लिए किया था, जिन्हें ED फर्जी बता रही है। जून में वीणा के किराए के घर पर हुई छापेमारी के दौरान, अधिकारियों को दुबई में पैसों के लेन-देन से जुड़ी कुछ जानकारी मिली थी। विजयन ने इस मामले को राजनीतिक बदले की भावना बताया है।
(0)Comments