Muzaffarpur News: महिला के गले से दो लाख की चेन छीनी

Muzaffarpur News: महिला के गले से दो लाख की चेन छीनी
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया आदर्श ग्राम रोड नंबर-1 में सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश ज्योति झा के गले से दो लाख रुपये के मंगलसूत्र और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बताया गया कि महिला करीब ढाई बजे अपने बच्चे को स्कूल से लाने जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके गले से मंगलसूत्र और चेन झपट ली। पीड़िता मूल रूप से मोतिहारी की रहने वाली है। वर्तमान में वह अयाची ग्राम मोहल्ले में बीते नौ साल से घर बनाकर रह रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची अहियापुर थाने की पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.