Hisar News: प्रधान समेत सात कर्मचारी बर्खास्त, सफाई के दौरान झाड़ू छीनने पर 20 हिरासत में

Hisar News: प्रधान समेत सात कर्मचारी बर्खास्त, सफाई के दौरान झाड़ू छीनने पर 20 हिरासत में
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
इन कर्मचारियों पर हड़ताल के साथ तोड़फोड़ और हंगामे की अगुवाई करने का आरोप है। सभी को तीन सितंबर को नोटिस जारी किया गया था। वहीं, राजगुरु मार्केट में सफाई अभियान के दौरान एजेंसी के कर्मचारियों से झाड़ू छीनकर काम रुकवाने के प्रयास के मामले में 15-20 कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बर्खास्त कर्मचारियों में प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू, मंजीत कौर, नीरज, सोहन लाल, विजेंद्र, राजेंद्र और फौजी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला कर्मचारी मंजीत कौर को भी बर्खास्त किया गया है। चार अन्य कर्मचारियों को 12 घंटे का नोटिस देकर मंगलवार सुबह तक ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी पर नहीं लौटने पर उन्हें भी बर्खास्त किया जाएगा। राजगुरु मार्केट में सफाई अभियान के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों ने एजेंसी के कर्मचारियों से झाड़ू छीन ली और कुछ देर हंगामा कर सफाई कार्य रुकवाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने 15-20 कर्मचारियों को हिरासत में लिया। सोमवार को नगर निगम की दो टीमों ने 48 गाड़ियों के जरिए शहर के 12 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाया। जोन एक में वार्ड नंबर एक से पांच और नौ तथा जोन दो में वार्ड नंबर 11 से 15 और 17 से कचरा एकत्रित किया गया। दोनों जोन में 24-24 गाड़ियां लगाई गईं। 38 अनुबंधित चालकों को भी मिल चुका नोटिस नगर निगम प्रशासन ने शुरुआत में सभी कर्मचारियों को सामान्य नोटिस जारी किया था। इसके बाद 38 अनुबंधित चालकों को नोटिस दिए गए। निगम की अलग-अलग ब्रांचों में काम करने वाले कर्मचारियों के सीट छोड़कर गायब होने पर उन्हें भी नोटिस जारी किए गए। निगम अधिकारियों के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए। अब रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जो कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं, उनके खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी। इन स्थानों से उठाया गया कचरा नगर निगम की टीम ने राजगुरु मार्केट, तेलियान पुल, वाल्मीकि चौक और लक्ष्मी मार्केट के कचरा प्वाइंटों की सफाई करवाई। बुलडोजर की मदद से कचरा एकत्रित कर डंपरों में भरा गया और ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पहुंचाया गया। राजगुरु मार्केट में कई दिनों बाद अच्छी तरह सफाई होने से दुकानदारों ने राहत की सांस ली। दुकानदारों ने भी कचरा उठवाने में सफाई कर्मचारियों का सहयोग किया। कृष्णा नगर के मेन रोड से कचरा उठवाया गया दिल्ली रोड से कृष्णा नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग से भी सोमवार को पहली बार कचरा उठाया गया। यहां कई दिनों से कचरे के ढेर लगे थे और पूरे रास्ते पर कचरा फैलने से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। सोमवार दोपहर तक मार्ग की पूरी सफाई कर दी गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.