बॉलीवुड सितारे और क्रिकेट के दिग्गज अब सिर्फ फिल्मों और क्रिकेट तक सीमित नहीं हैं। कई सेलिब्रिटीज भारतीय स्टार्टअप्स में भी पैसा लगा रहे हैं। सेलेब्स अब नए बिजनेस आइडिया को सपोर्ट कर रहे हैं। Tracxn की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 से 2026 के दौरान भारत में 10 प्रमुख सेलिब्रिटी निवेशकों ने 34 स्टार्टअप्स में कुल 49 डिस्क्लोज्ड फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया। इन फंडिंग राउंड की टोटल वैल्यू करीब 458 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4,328 करोड़ रुपये रही। इन सितारों का निवेश फूड, हेल्थ, फैशन, EV, टेक्नोलॉजी, वेलनेस और सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स जैसे अलग-अलग सेक्टर्स में है।
शिल्पा शेट्टी का पोर्टफोलियो
इस लिस्ट में सबसे आगे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) हैं। उन्होंने 10 डिस्क्लोज्ड फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया है। उनका पोर्टफोलियो काफी डायवर्सिफाई है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा ने WickedGud, KisanKonnect, Alpino, Sustainiam, Limelight और Mamaearth जैसे स्टार्टअप्स में निवेश किया है। साल 2022 में उन्होंने Mamaearth के करीब 7.55 लाख डॉलर के फंडिंग राउंड में एंजेल निवेशक के तौर पर हिस्सा लिया था। Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer ने 2023 में शेयर बाजार में एंट्री की थी और NSE पर करीब 2% प्रीमियम के साथ 330 रुपये पर लिस्ट हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, लिस्टिंग के बाद से शेयर में करीब 51% की बढ़त दर्ज हुई है।
एमएस धोनी ने यहां लगाया पैसा
क्रिकेट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 6-6 डिस्क्लोज्ड फंडिंग राउंड के साथ इस लिस्ट में आगे हैं। धोनी ने SolarSquare की 53 मिलियन डॉलर की Series C फंडिंग में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने Garuda Aerospace, EMotorad, Rigi TV, Tagda Raho और Shaka Harry जैसे बिजनेस में भी निवेश किया है।
सचिन तेंदुलकर का तगड़ा इंवेस्टमेंट
वहीं सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा फोकस ऑटो ई-कॉमर्स कंपनी स्पिनी (Spinny) पर रहा। उन्होंने स्पिनी (Spinny) के 5 अलग-अलग फंडिंग राउंड में निवेश किया, जिसमें 250 मिलियन डॉलर का Series E राउंड भी शामिल है। इसके अलावा वह पुरुषों के इनरवियर ब्रांड XYXX में भी हिस्सेदारी रखते हैं।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का निवेश कहां?
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने 5 फंडिंग राउंड में निवेश किया है। उनका निवेश फैशन, मोबिलिटी और वेलनेस से जुड़ा है। उन्होंने Purple Style Labs, Chargeup, Shunya और Stones2Milestones जैसे स्टार्टअप्स में पैसा लगाया।
विराट कोहली और रोहित का पोर्टफोलियो
विराट कोहली (Virat Kohli) ने 5 राउंड में Agilitas, Rage Coffee और Blue Tribe जैसे ब्रांड्स में निवेश किया है। वहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का पोर्टफोलियो Prozo, Beco और TechEagle जैसे स्टार्टअप्स तक फैला है।
अनुष्का और आलिया का फोकस
इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी शामिल हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने Agilitas, Slurrp Farm और Blue Tribe जैसे बिजनेस में निवेश किया है। वहीं, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का फोकस सस्टेनेबिलिटी और पैरेंटिंग से जुड़े बिजनेस पर रहा है। उन्होंने Phool, Ed-a-Mamma और SuperBottoms में निवेश किया है। Ed-a-Mamma को बाद में रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने अधिग्रहित कर लिया।
रणवीर सिंह और सुनील शेट्टी का पोर्टफोलियो
(0)Comments