Faridabad News: सरकारी गाड़ी पर चढ़कर नुकसान करने के मामले में सफाई कर्मचारी यूनियन नेता गिरफ्तार

Faridabad News: सरकारी गाड़ी पर चढ़कर नुकसान करने के मामले में सफाई कर्मचारी यूनियन नेता गिरफ्तार
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
अदालत ने दी सशर्त जमानत, दोबारा धरना प्रदर्शन में शामिल होने पर रद्द हो सकती है जमानत संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा के पास हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री के कार्यालय के सामने बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी गाड़ी पर चढ़कर नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदर्श कॉलोनी एनआईटी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पांच सितंबर को हुई घटना के संबंध में तहसीलदार फरीदाबाद सुमेर सिंह की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सफाई कर्मचारी यूनियन नेता अनिल कुमार को सात सितंबर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को फरीदाबाद की अदालत में पेश किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जेएमआईसी फरीदाबाद की अदालत में नवीन कुमार ने आरोपी को सशर्त जमानत प्रदान की है। आरोपी किसी भी तरीके से धरना प्रदर्शन में भाग नहीं लेगा। यदि आरोपी ने इस शर्त का उल्लंघन किया तो उसकी जमानत रद्द की जा सकती है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। उधर, इस मामले में सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलवीर बालगुल्हेर सहित छह सफाई कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान फिलहाल भूमिगत हैं। सोमवार को वह नगर निगम मुख्यालय पर चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरने पर नजर नहीं आए।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.